दोस्तों क्या कोई आईएएस अफसर,एक एक्टर बन सकता है इसका जवाब है, हां। आज मैं जिस शख्स की कहानी बताने जा रहा हुं। उनका नाम अभिषेक सिंह है, जो दिल्ली में डिप्टी कमिश्नर के पद पर तैनात है।



हाल ही में सिंगर बी प्राक के गाने "दिल तोड़ के" अभिषेक सिंह पर ही फिल्माया गया है। इस गाने को तकरीबन 500 मिलीयन व्यूज मिल चुके हैं। तो चलिए जानते हैं आखिर इन्होंने यह सफर कैसे तय किया।

Ias अभिषेक सिंह का परिचय

आईएस अभिषेक सिंह उत्तर प्रदेश के जौनपुर के रहने वाले हैं उन्होंने 2011 में यूपीएससी परीक्षा में 94वा रैंक हासिल किया था। उनके पिता आईपीएस है। उनकी पत्नी दुर्गा शक्ति नागपाल है, जो एक आईएएस अधिकारी हैं। उनकी एक बेटी भी है। उनके ससुर भी आईएएस में थे।

Ias से actor तक का सफर

आईएएस अभिषेक सिंह, वैसे तो हार मानने वाले शख्स में से नहीं है। लेकिन एक बार ऐसा मौका भी आया जब मोहब्बत में धोखा खाने के बाद वह डिप्रेशन में चले गए थे लेकिन इससे उबर को उन्होंने यूपीएससी की तैयारी पर फोकस किया और परीक्षा पास की।
Image credit– ABP news

अभिषेक सिंह के डेब्यू सॉन्ग दिल तोड़ के तकरीबन 50 करोड न्यूज़ आ चुके हैं। इस गाने का ऑफर फिल्मी स्टाइल में मिला।
एक बार किसी सरकारी काम से भी अभिषेक सिंह मुंबई गए थे। अभिनेता सुशांत सिंह की आखिरी फिल्म "दिल बेचारा" के डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा अभिषेक सिंह के अच्छे दोस्त हैं। मुकेश छाबड़ा ने अपने ऑफिस में लंच के लिए बुलाया था। उस समय वहां पर दिल्ली क्राइम सीजन 2 वेब सीरीज की टीम बैठी थी।
मुकेश ने अभिषेक सिंह को टीम से मिलवाया और बताया कि यह वेब सीरीज बना रहे हैं इन्हें दिल्ली पुलिस से संबंधित कुछ जानकारियां चाहिए। वहां पर बैठे कुछ लोगों ने अभिषेक सिंह से पूछा – आपने क्या-क्या किया अब तक कुछ लोग वहां पर हंसने लगे और कहा कि ये कोई एक्टर नहीं बल्कि दिल्ली के डिप्टी कमिश्नर है। एक व्यक्ति ने कहा– तभी मैं सोच रहा था कि एक एक्टर को पुलिस के बारे में इतना कुछ कैसे पता है, उन्होंने पूछा आप एक्टिंग करना चाहोगे हमारी वेब सीरीज में। एक किरदार है, जो आईएएस अफसर का ही है उस किरदार के लिए आप योग्य है और कैरेक्टर रियल लगेगा।
Image credit –Filmfare

दिल्ली क्राइम शूटिंग करने के बाद टी सीरीज की टीम ने उनसे संपर्क किया और "दिल तोड़ के" सॉन्ग के लिए ऑफर किया। यह गाना trend होने के बाद तुझे भूलना तो चाहा गाने में काम किया और यूट्यूब पर एक ही दिन में 1 करोड़ से अधिक views मिले।


Image credit–Aajtak news

अभिषेक सिंह अपने जॉब के साथ– साथ लगातार एक्टिंग में काम कर रहे हैं। वे कई वेब सीरीज और टीवी सीरियल में एक्टिंग कर चुके हैं। वो दिन दूर नहीं होगा, जब वो बॉलीवुड में नजर आएंगे।
वीडियो में देखें–


दोस्तों कैसी लगी आपको आईएएस अभिषेक सिंह की कहानी comment में लिखना ना भूलें।